वाहन स्टैंड ठेके की नीलामी संबंधी सूचना साइकिल/वाहन स्टैंड ठेके की नीलामी दिनांक 10.06.2026 को निर्धारित थी, जिसे प्रतिभागियों की अपूर्ण सहभागिता तथा अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सक्षम प्राधिकारी के आदेशानुसार विस्तारित किया गया है। अब वाहन स्टैंड की पुनः नीलामी दिनांक 17.06.2026 को दोपहर 3:00 बजे कक्ष LT-5 में पूर्व निर्धारित स्थान पर आयोजित की जाएगी। यदि निर्धारित तिथि पर कोई सफल बोलीदाता उपलब्ध नहीं होता है, तो नीलामी प्रत्येक 7 दिवस के अंतराल पर सफल निविदादाता के चयन तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए पुनः अलग से विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया जाएगा। यह सूचना महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है: https://www.valasmcetah.org प्राचार्य, वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, एटा