कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, कर्णप्रयाग (चमोली) द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि निम्न अनुपयोगी एवं जीर्ण-क्षीर्ण सामग्री की नीलामी की जानी है। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि तक अपनी बोली सादे कागज पर जमा कर सकते हैं। बोली जमा करने की अंतिम तिथि 18.07.2026 को अपराह्न 2:00 बजे तक निर्धारित है। बोली रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर अथवा स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर जमा की जा सकती है। प्राप्त बोलियाँ उसी दिन 3:00 बजे उपस्थित बोलीदाताओं के समक्ष खोली जाएंगी। नीलामी में शामिल सामग्री: नन्दप्रयाग–घाट मोटर मार्ग पर अनुपयोगी एवं जीर्ण-क्षीर्ण कैश बैरियर का कार्य — धरोहर धनराशि: 10,500 रुपये नन्दप्रयाग–घाट–सुतोल–कनोल मोटर मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त स्टील सेतु की नीलामी — धरोहर धनराशि: 38,500 रुपये अधिकतम बोलीदाता को दिनांक 25.07.2026 तक बोली राशि खण्डीय कैशियर के पास जमा करना अनिवार्य होगा। नीलामी सामग्री जैसी स्थिति में है, उसी स्थिति में दी जाएगी। बोलीदाता हेतु शर्तें: प्रत्येक बोलीदाता को बोली के साथ धरोहर धनराशि एन.एस.सी., राष्ट्रीयकृत बैंक की एफ.डी.आर. अथवा डाकघर बचत पासबुक के रूप में अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो.नि.वि., कर्णप्रयाग के पदनाम पर बन्धक करना अनिवार्य है। संपर्क विवरण: कार्यालय अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग (चमोली) ई-मेल: eepdpwdkpg@gmail.com पत्रांक: 1056/2ए0सी0 दिनांक: 03.07.2026