ई-निविदा आमंत्रण सूचना
Jun 12, 2026 • Maryam Begum • Tenders / Business Notices
Source:
HindustanTimes
अधीक्षण अभियंता, पीएमजीएसवाई वृत्त, निर्माण खंड (भवन), लोक निर्माण विभाग, बरेली द्वारा भवन निर्माण कार्य हेतु ऑनलाईन ई-निविदा आमंत्रित की गई है। यह निविदा महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी की गई है।
निविदा केवल “ए” श्रेणी में पंजीकृत ठेकेदारों से आमंत्रित की गई है, जो किसी राज्य सरकार, केंद्र सरकार, अर्ध-सरकारी उपक्रम अथवा भवन निर्माण कार्य में पंजीकृत हों। इच्छुक निविदादाता अपनी बोली https://etender.up.nic.in के माध्यम से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।
निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 दोपहर 12:00 बजे है तथा तकनीकी निविदा उसी दिन 12:30 बजे खोली जाएगी। वित्तीय बोली (Financial Bid) खोलने की तिथि एवं समय बाद में वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
इस कार्य के अंतर्गत जनपद सम्भल के थाना जुनावाई क्षेत्र में टाइप A-03 एवं अन्य आवासीय भवनों का निर्माण कार्य शामिल है। कार्य अवधि 18 माह निर्धारित है।
धरोहर धनराशि एवं निविदा प्रपत्र शुल्क का भुगतान केवल इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा। निविदा से संबंधित नियम एवं शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और सीबीडी की सभी शर्तें लागू होंगी।
अधीक्षण अभियंता
पीएमजीएसवाई वृत्त, निर्माण खंड (भवन)
लोक निर्माण विभाग, बरेली / मुरादाबाद