छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन, गोमती नगर, लखनऊ (समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित निःशुल्क कोचिंग योजना के अंतर्गत “अतिथि प्रवक्ता” तथा “कोर्स-को-ऑर्डिनेटर (आ0सो)” के पदों पर कार्य करने हेतु योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत सूचना एवं आवेदन प्रारूप संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.dirsamajkalyan.in तथा संस्थान के सूचना पट से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र भेजने का पता: निदेशक, छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन, (निकट ताज होटल), गोमती नगर, लखनऊ – 226010 ई-मेल: bhagidaribhawan2021@gmail.com अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट: www.upgov.nic.in